10
February, 2017
बजट: देश की आर्थिक क्रियाओं का दर्पण – अर्थशास्त्र विभाग में व्याख्यान
Posted in General category - by

बजट: देश की आर्थिक क्रियाओं का दर्पण    –  अर्थशास्त्र विभाग का व्याख्यान

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आज बजट 2017-18 पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डाॅ. जे.एल. भारद्वाज, सेवानिवृत प्राध्यापक अर्थशास्त्र पं. रविशंकर शुक्ल वि. रायपुर द्वारा बजट पर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ माॅं सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह ने बजट की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅं. चन्द्रिका नाथवानी ने अपने उद्बोधन में बजट की रूपरेखा प्रस्तुत की। डाॅ. जे.एल. भारद्वाज ने केन्द्रीय बजट 2017-18 का देश के विकास पर क्या प्रभाव पड़ेगा उस पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने 2017-18 के बजट को भारत का थ्न्ज्न्त्म् बताया। थ्. कृषक, न्. वंचित लोगों पर प्रभाव, ज्. पारदर्शीता, न्. शहरी विकास, त्. ग्रामीण विकास,   म्. उधमशीलता की व्याख्या की। बजट को पेश करते समय वित्त मंत्री की दो चुनौतियों का उल्लेख किया प्रथम- आन्तरिक, द्वितीय-वैश्विक। साथ ही उन्होंने रेल बजट को सामान्य बजट के साथ प्रस्तुत करने वाले कारणों को स्पष्ट किया।
2017-18 के बजट के उद्देश्यों में तीन बातें महत्वपूर्ण है। लोगो के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना। ऊर्जावान भारत के युवकों तथा गरीब व्यक्ति को ऊर्जावान बनाना है। भ्रष्टाचार दूर करना एवं पारदर्शीता लाना।
बजट 2017-18 के निर्माण में 10 क्षेत्रों की विस्तार से व्याख्या प्रस्तुत की। किसान, ग्रामीणजन समुह, युवा, गरीब, अधोसंरचना, वित्तीय क्षेत्र, डिजिटल इंडिया जनता की भागीदारी, स्वस्थ्य राज्य कोषीय प्रबंधन, कर प्रशासन को सरल बनाना।
लैगिंक असमानता को दूर करने हेतु ग्रामीण स्तर पर महिला सशक्तिकरण केन्द्र बनाने की योजना है। एन.के. सिंह ने भारत को अपने कर्ज कम करने तथा कोष में वृद्वि के सुझाव दिये है। बजट में आय कर के स्लैब में मामूली बदलाव को उन्होंने ऊॅंट के मुह में जीरा बताया। निगम कर को 30 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत किया गया, ताकि विदेशी व्यापार को बढ़ाया जा सके।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ. सुमिता श्रीवास्तव तथा धन्यवाद डाॅ. महेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती मीना प्रसाद, सविता डहेरिया तथा एम.ए. पूर्व एवं एम.ए. अंतिम के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Preview News विश्व कैंसर दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता

Next News महेन्द्रा फाईनेंस द्वारा दिग्विजय काॅलेज के 47 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण