04
February, 2017
विश्व कैंसर दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता
Posted in General category - by

विश्व कैंसर दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग राजनांदगांव द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सी.एम.ओ. डाॅ. मिथलेश चैधरी के निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें महाविद्यालय के 75 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु.दीपिका धुर्वे एम.एस.सी.चतुर्थ सेमेस्टर वनस्पति शास्त्र, द्वितीय स्थान कु.नेहा बोरकर तथा तृतीय स्थान कु.कायनात अंजुम दोनो एम.एस.सी.द्वितीय सेमेस्टर माईक्रोबायलाॅजी ने प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक डाॅ.निर्मल वर्मा, डाॅ.व्ही.एस.वाघमार एवं डाॅ.रोहित डेविड थे। यह प्रतियोगिता प्रभारी प्राचार्य डाॅ.चन्द्रिका नाथवानी, डाॅ.अनिता महिश्वर, डाॅ.शैलेन्द्र सिंह, डाॅ.शमा अफरोज, कु.देवश्री चावड़ा, कु.बबीता धनगर, कु.देवश्री, कु.प्रियंका डागा, नेहा गौतम तथा स्वास्थ्य विभाग के श्री हिरिश वैष्णव द्वारा सम्पन्न कराई गई।

Preview News बसंत पंचमी पर्व मनाई गई

Next News बजट: देश की आर्थिक क्रियाओं का दर्पण - अर्थशास्त्र विभाग में व्याख्यान