17
March, 2015
MSW (समाज कार्य) के छात्रों द्वारा आस्था मुक बधिर शाला सामाजिक संस्था का अवलोकन
Posted in General category - by

आज दिनांक 14/03/2015 को समाज कार्य विभाग शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के द्वारा बसंतपुर में स्थित श्आस्थाश् सामाजिक संस्था राजनांदगांव छ.ग. का अवलोकन द्वारा किया गया, जिसमें समाज कार्य विभाग के प्राध्यापक श्री विजय मानिकपुरी एवं हितेन्द्र कोसरे तथा विभाग प्रमुख प्रो. बी.एल.कश्यप, डाॅ.आर.एन.सिंह प्राचार्य के नेतृत्व एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा आस्था सामाजिक संस्था का संचालन, व्यवस्था, गतिविधियाँ एवं समाज सेवा के व्यावहारिक ज्ञान का अध्ययन करने के उद्श्य से अवलोकन किया गया।

अवलोकन के दौरान समाज कार्य के छात्रों द्वारा पाया गया कि आस्था सामाजिक संस्था सन् 1997 से संचालित है। जहां कुल 69 बच्चे अध्ययनरत हैं, इस संस्था में छात्रावास, भोजन, शिक्षा, व्यवसायिक प्रशिक्षण, चिकित्सा, खेलकूद, आउटडोर एवं इनडोर खेलों की सुविधा है। खेल सामग्रियाँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हं.

अवलोकन में मुख्य रूप से उपस्थित प्रो.बी.एल.कश्यप ने कहा कि इस प्रकार के आकस्मिक निरीक्षण के साथ हमें लगातार इनसे जुड़ने की आवश्यकता है। डैॅ के प्रो. विजय मानिकपुरी ने बताया कि, आज समाज सामाजिक कार्य के माध्यम से सुदृढ़ हो रहा है, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता की मुख्य भूमिका होती है, जिसमें मुख्य रूप से डैॅ के छात्रों की नैतिक जिम्मेदारी है। कि वे विभिन्न सामाजिक सेवाकार्य के उद्ेश्यों से जुड़कर उन्हे कार्य करना है। संस्था के अध्यक्ष श्री हेमन्त तिवारी द्वारा संस्था की गतिविधि एवं स्थापना के उद्ेश्यों को विस्तार से बताया गया कि एक छात्र से यह संस्था प्रारंभ हुई थी। आस्था मुकबधिर में डैॅ के साथ-साथ विदेशी समाज कार्यकर्ता कनाड़ा से राॅबट मार्टिन एवं गैरी गास्तीन निरीक्षण हेतु सम्मिलित हुए और उन्होंने यह गर्व महसूस किया कि भारत में समाज सेवा के क्षेत्र में राजनांदगांव के युवा साथियों की इतनी बड़ी संस्था इस क्षेत्र में कार्य करने हेतु तत्पर है, यह सभी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में संस्था को शुभकामना प्राचार्य डाॅ.आर.एन.सिंह द्वारा दिया गया तथा ऐसा अवलोकन निरंतर छात्रों एवं समाज कार्य विभाग द्वारा पूरे जिले भर में किया जाता रहे। संस्था के कोषाध्यक्ष श्री अग्रवाल सर, श्री हरीश लोहिया तथा अभिलाषा संस्था के संस्थापक श्री युशुफ अब्दुल्ला ने छात्रों एवं शिक्षकों के इस प्रकार के प्रयासों को सराहा एवं इस क्षेत्र में आमंत्रण दिया।

अवलोकन में MSW के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक आयोजन, देशभक्ति गीत, नाटक एवं जागरूकता प्रस्तुत किया गया तथा अस्था संस्था के छात्रों द्वारा भारतीय संस्कृति के मुख्य पारंपरिक छ.ग.नृत्यों का सामूहिक प्रदर्शन किया गया तथा इसके साथ ही साथ बच्चों के द्वारा बनाये गये प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। छात्रों द्वारा बच्चों की समस्याओं को जानने का प्रयास अध्ययन के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री दिनेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

 

Preview News अर्थशास्त्र विभाग के अन्तर्गत अतिथि व्याख्यान का आयोजन

Next News अर्थशास्त्र विभाग के अंतर्गत अतिथि व्याख्यान का आयोजन