05
November, 2016
राजनीति विज्ञान विभाग में संयुक्त राष्ट्रसंघ स्थापना दिवस
Posted in General category - by

राजनीति विज्ञान विभाग में संयुक्त राष्ट्रसंघ स्थापना दिवस

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्य के निर्देशन में 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्रसंघ का स्थापना दिवस मनाया गया।
विभागाध्यक्ष डाॅ.अन्जना ठाकुर ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा की स्थापना हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ का निर्माण किया गया तथा वर्तमान में इसमें 195 राष्ट्र सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्रसंघ के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।
डाॅ.अनिता बख्शी ने संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगो एवं निषेधाधिकार के बारे में जानकारी दी।
अतिथि व्याख्याता देवानन्द ने 03 स्थायी राष्ट्रों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में भारत को भी स्थायी सदस्य बनाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में एम.ए.प्रथम एवं अंतिम सेमेस्टर तथा बी.ए.भाग अंतिम के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Preview News शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में औषधीय पौधों का रोपण

Next News राजनीति विज्ञान विभाग में शिक्षक पालक बैठक