02
October, 2017
दिग्विजय महाविद्यालय में स्वीप प्लान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता
Posted in General category - by

’’चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न’’
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में स्वीप प्लान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला का विषय मतदाता जागरुकता अभियान था। स्वीप प्लान के नोडल आफिसर डाॅ. शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान कु. निर्वेर साहू बी.काम अंतिम, द्वितीय स्थान कु. भावना राउंड एम.एस.सी. गणित तथा तृतीय स्थान मुकेश कुमार बी.एस.सी. अंतिम (गणित) ने प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियो को महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक रितेश देवांगन एवं राकेश यादव थे। प्रतियोगिता डाॅ. एच.एस. अलरेजा, डाॅ. संजय ठिसके, प्रो. त्रिलोक देव द्वारा संपन्न करवाया गया।

Preview News दिग्विजय महाविद्यालय में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन

Next News Maths Department - Teacher Parent Meeting