21
February, 2017
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण – यादगार (प्रो. पी.डी. सोनकर)
Posted in General category - by

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण – यादगार (प्रो. पी.डी. सोनकर)

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय एम.ए. इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पी.डी. सोनकर एवं प्राध्यापक एन.के. सिन्हा के नेतत्व में 30 छात्र/छात्राओं की टीम काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, बनारस का शैक्षणिक भ्रमण किया। काशी हिदू विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग एवं विश्वविद्यालय के पुस्तकालय का ऐतिहासिक भ्रमण कर इतिहास के प्राचीन एवं नवीनतम शिक्षण व्यवस्था को समझाया गया। इतिहास के छात्र/छात्राओं को लगा कि सचमूच में बिना इतिहास कोई भी विषय की विस्तत ज्ञान सम्भव नहीं है।
प्राचीन नगरी बनारस में गंगा के किनारे अस्सी घाट, काशी विश्वनाथ का मंदिर आदि का पौराणिक कथा की भी जानकारी प्रो. पी.डी. सोनकर द्वारा बताया गया। गंगा स्नान कर छात्र/छात्राएं प्रसन्न हुए। इस शैक्षणिक भ्रमण में इतिहास को स्वयं देखकर विद्यार्थियों को लगा की जीवन के इतिहास में हम सफल है।

Preview News कम्प्युटर विभाग में अतिथि व्याख्यान

Next News IQAC एवं MSW समाज कार्य विभाग द्वारा बजट-2017 पर परिचर्चा सम्पन्न