06
February, 2015
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के क्रीडाधिकारी श्री बलवीर सिंह भाटिया कबड्डी के राष्ट्रीय रेफरी बने
Posted in Sports category - by

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में पदस्थ क्रीडाधिकारी श्री बलवीर सिंह भाटिया को कबड्डी खेल का राष्ट्रीय स्तर पर रेफरी बनने का गौरव प्राप्त हुआ। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.आर.एन.सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति  के माध्यम से बताया कि श्री भाटिया विगत कई वर्षो से कबड्डी खेल का प्रशिक्षण एवं रेफरशीप कार्यो से जुडे रहे। कई बार विश्वविद्यालय कबड्डी चयन समिति के सदस्य रहे। उल्लेखनीय है कि वे छत्तीसगढ महिला कबड्डी के दल प्रबंधक ( वेस्ट जोन ) भी रह चुके है। उन्होंने इस खेल विधा में कई प्रतिभागियों को अपने कार्यकाल में तराशा एवं तैयार किया। श्री भाटिया जी की इस उपलब्धि पर नगर के महापौर माननीय श्री मधुसूदन यादव, एवं महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी बंजारे सहित प्राचार्य डाॅ.आर.एन.सिंह (शास.दि.महा.राजनांदगांव एवं महाविद्यालय परिवार) छ.ग. प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री अशोक चैधरी, महासचिव श्री रामबिशाल साहू उपाध्यक्ष श्री डी.डी. साहू, पुरषोत्तम आजमानी, राजेश्वर राव, फिरोज अंसारी, प्रदीप हरि, विनय मदान, जानकीशरण कुशवाहा डाॅ.संजीव जैन, रामू पाटिल, तामेश्वर बंजारे, नागेश यदु, नितिन खोब्रागढे, आदित्य मिश्रा, संदीप शुक्ला, आदि खेल प्रेमियो ने शुभकामनाऐं प्रेषित की।

Preview News छत्तीसगढ हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक श्री रमेश नैयर ने दी हिमांशु जैन को बधाई

Next News साइबर जागरूकता से प्रभावी अपराध नियंत्रण संभव - आई. जी. श्री अरूण देव गौतम. दिग्विजय महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की राष्ट्रीय संगोष्ठी प्रारंभ