29
January, 2017
तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु दिग्विजय महाविद्यालय के 6 चयनित
Posted in General category - by

तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु दिग्विजय महाविद्यालय के 6 चयनित

शासकीय कमलादेवी महिला महाविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालयीन टीम हेतु पुरुष एवं महिला वर्ग में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कृष्णा विश्वविद्यालय आंधप्रदेश में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन तीरंदाजी प्रतियोगिता में दिग्विजय महाविद्यालय के 3 छात्र तथा 3 छात्रा का चयन किया गया। चयनित छात्र कपिलनारायण, खेमेन्द्र साहू, तथा अमित कुमार छात्रा वर्ग में कविता साहू, कु. पार्वती साहू तथा कु. वनिता है। टीम के मैनेजर डाॅ. शैलेन्द्र सिंह तथा कोच रामू पाटिल थे। खिलाडियों के चयन पर जनभागीदारी अध्यक्ष श्री मधुसूदन यादव, प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह तथा क्रीड़ाप्रभारी श्री सुरेश पटेल, श्री सुनील सिंह ठाकुर तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने बधाई दी।

Preview News दिग्विजय महाविद्यालय में दो दिवसीय योग प्रषिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

Next News नशा मुक्ति एवं कर्तव्य अनुशासन पर एक दिवसीय कार्यशाला