21
February, 2017
अर्थशास्त्र विभाग द्वारा व्याख्यान का आयोजन
Posted in General category - by

अर्थशास्त्र विभाग द्वारा व्याख्यान का आयोजन

शासकीय दिग्विजय स्व. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डाॅ. विनोद जोशी, प्राध्यापक शा. नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर द्वारा विमौद्रीकरण  पर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ माॅं सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह ने विमौद्रीकरण में केन्द्रीय बैंक की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. चन्द्रिका नाथवानी ने अपने उद्बोधन में वर्तमान समय में कैशलेश पेमेन्ट की उपयोगिता बताई।
प्राध्यापक डाॅ. विनोद जोशी ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए विमौद्रीकरण की आवश्यक थी या नहीं, इस पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया, कि यह भारत में कालेधन, आतंकवाद, नकली मुद्रा को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हुआ है। साथ ही इसे आगे भी रोकने के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था में प्लास्टीक मनी का अधिक से अधिक प्रयोग करने की आवश्यकता बताई। वर्तमान समय में की गई विमौद्रीकरण में सरकार की सफलता को स्पष्ट किया।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ. सुमिता श्रीवास्तव तथा धन्यवाद सहा. प्राध्या. श्रीमती मीना प्रसाद ने किया कार्यक्रम में विभग के प्राध्यापक डाॅ. महेश श्रीवास्तव डाॅ. सविता डहेरिया तथा एम.ए. पूर्व एवं एम.ए. अंतिम के छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

Preview News IQAC एवं MSW समाज कार्य विभाग द्वारा बजट-2017 पर परिचर्चा सम्पन्न

Next News राजनीतिशास्त्र विभाग में डाॅ.निर्मला उमरे का व्याख्यान